जनपद के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए राजकीय जनजाति छात्रावास, बलरामपुर में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्र प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक छात्रावास कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन के साथ प्रवेश प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा गत वर्ष की अंकपत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।
स्नातक एवं परास्नातक स्तर के छात्रों का चयन छात्रावास में उपलब्ध रिक्त कक्षों के आधार पर इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों (मेरिट) के अनुसार किया जाएगा। अपूर्ण आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया जाएगा।
परियोजना अधिकारी/प्रबंधक, थारू विकास परियोजना, विशुनपुरविश्राम, बलरामपुर ने पात्र छात्र-छात्राओं से समय से आवेदन करने की अपील की है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know