उतरौला बलरामपुर उतरौला में फिजियोथेरेपी की आधुनिक सुविधा शुरू हो गई है। न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी सेन्टर के बेसमेंट में नव संचालित जेड एम फिजियो केयर का शुभारम्भ रविवार को विधायक राम प्रताप वर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान चेयर मैन प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता भी मौजूद रहे। केन्द्र की चिकित्स क व फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर ज़ोया मोबीन ने बताया कि फिजियोथेरे पी केवल दर्द कम कर ने तक सीमित नहीं है। यह शरीर की ताकत, सन्तुलन और मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद करती है। समय पर सही थेरेपी लेने से न सिर्फ दर्द से राहत मिलती है,बल्कि रोज मर्रा के काम करने की क्षमता भी बेहतर होती है और रिकवरी भी तेज होती है। डॉक्टर ज़ोया मोबीन ने यह भी कहा कि जेड एम फिजियो केयर में अनुभवीफिजि योथेरेपिस्ट के द्वारा आधुनिक तकनीकों के साथ व्यक्तिगत उपचार योजनाएं भी दी जाती हैं। इसका उद्देश्यमरीज को जल्दी और सुरक्षित तरीके से स्वस्थ करना है। डॉक्टर मोबीन सिद्दी की ने बताया कि फिजि योथेरेपी दर्द से राहत, मांस पेशियों की मज बूती और गतिशीलता सुधारने का प्राकृतिक तरीका है। बिना दवा ओं और सर्जरी के पुरा नी बीमारियों और चोटों को ठीक करने में यह बहुत ही प्रभावी है।
केन्द्र पर कमर दर्द, गर्दन का दर्द, घुटनों का दर्द और आर्थराइटिस यानी गठिया, चोट और मोच, मांस पेशियों में खिंचाव, हड्डियों के फ्रैक्चर के बाद की रिकवरी का इलाज किया जाएगा। लकवा, पार्किंसंस और नसों से जुड़ी बीमारियों में सन्तुलन और ताकत सुधारने, सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन,सूजन कम करने और शरीर की कार्यप्रणाली को सामान्य करने की थेरेपी उपलब्ध होगी। साथ ही अस्थमा और सीओ पी डी जैसी फेफड़ों की समस्याओं में भी सुधार के लिए उपचार किया जाएगा।
विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में अधिकांश लोग दर्द और अन्य समस्याओं से पीड़ित रहते हैं। इसका सटीक उपचार फिजियोथेरेपी में उपलब्ध है। क्षेत्र में फिजियोथेरेपी की सुविधा शुरू होने से अब लोगों को बड़े शहरों के फिजियोथेरे पिस्ट के पास नहीं जाना पड़ेगा।इस कार्य क्रम का संचालन न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी चैरिटेबल ब्लड एण्ड कम्पोनट सेन्टर के प्रबन्धक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रति निधि अनूप चन्द गुप्त, एच आर ए के प्रबन्धक अंसार अहमद खान, देवा नन्द गुप्ता, डॉक्टर नजर मोहम्मद,राम प्रकाश ज्वैलर्स, उस्मानी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान, डॉक्टर एस डी भारती,अमर चन्द गुप्ता, आबिद अली खान, एजाज मलिक, डॉक्टर इफ्ते खार, सीमाब जफर बब्बू, अब्दुर्रहमान सिद्दीकी, आबिद अली, रोहित राज, एडवोकेट ओपी श्रीवास्तव के अलावा तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know