विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी ने वृद्धाश्रम में किया पौधरोपण, बुजुर्गों को किया सम्मानित
फरेंदा, महराजगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 05 जून 2026 को सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 66वीं वाहिनी, संदीक्षा परिसर कॉम्पियरगंज के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धवाई के नेतृत्व में आधारशिला वृद्धाश्रम, फरेंदा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट जगदीश प्रसाद धवाई ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को सम्मानित किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस अवसर पर अजित सिंह (उप कमांडेंट, SSB), मनी भूषण प्रकाश (निरीक्षक प्रशासन), मोहिंदर कुमार (निरीक्षक संचार), मुकेश कुमार (आरक्षी सामान्य) तथा अशोक कुमार (सहायक उप निरीक्षक) सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आधारशिला वृद्धाश्रम के प्रबंधक ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रति हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know