बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं/आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों में प्रमुख रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड तथा महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक प्रकरण की प्रकृति के अनुसार संबंधित थाना प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों से गूगल मीट के माध्यम से तत्काल संवाद कर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
-जनसुनवाई के मुख्य बिन्दु-
*समयबद्ध कार्यवाही:* सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर समयबद्ध, प्रभावी एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
*राजस्व संबंधी मामले:* भूमि विवाद व चकबन्दी से जुड़े प्रकरणों में त्वरित समाधान हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर पैमाइश व निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
*महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा:* महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में तत्काल उचित वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति के तहत जागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया गया।
*साइबर अपराध:* साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतों को साइबर सेल को स्थानांतरित कर 24 घंटे के अंदर आवेदक से संपर्क कर कार्रवाई प्रारंभ करने हेतु कहा गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता के साथ शिष्ट एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। थानों पर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को ध्यान से सुनकर उसकी तत्काल मदद की जाए। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा स्वयं उनके स्तर से की जाएगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know