बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज
 लोनी के अमित विहार 30 फुट रोड में हिंदू रक्षा दल के तत्वाधान में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। यह महापंचायत बीते दिनों क्षेत्र में एक 12 वर्षीय हिंदू निषाद परिवार की मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और दरिंदगी के विरोध में बुलाई गई थी। महापंचायत में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने के लिए शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से मांगें रखी गईं।महापंचायत का नेतृत्व करते हुए अमित प्रजापति हिंदू रक्षा दल ने शासन के उच्च अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। वह इस मौके पर अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे गाजियाबाद जिला अध्यक्ष सुधीर बघेल प्रदेश अध्यक्ष सरवन चंदेल ,नरेंद्र,नितिन प्रजापति सन्नी गहलोत,,अविनाश वर्मा,जितेंद्र उर्फ जिंदी,बंटी बचेल,मनीष सूर्यवंशी,देवकरण भाई (सानपुर),अंकित कुशवाहा,मोहित चंदर्वंशी, विशाल शाह,सोनू सेन,प्रवीण प्रजापति,अभिषेक शर्मा,सचिन पाल,हिमांशु वर्मा,ध्रुव ठाकुर,कुलदीप पाल,गौरव बैसला,संदीप प्रजापति,महेश वर्मा,नीरज प्रजापति,सौरभ बजरंगी,सन्नी राठौर, श्यामू पंडित,शिवकुमार,प्रदीप बसोया,सुशील प्रजापति,गौरव धनकर,अंकित शर्मा
नीरज प्रजापति अन्य कार्यकर्ता वे अन्य जिलों से सभी पदाधिकारी मौजूद रहे उन्होंने पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि न्याय की इस लड़ाई में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। अमित विहार की समस्त हिंदू रक्षा दल की टीम ने इस महापंचायत को सफल बनाने और न्याय की आवाज बुलंद करने में अपनी पूरी भूमिका निभाई।
शासन के समक्ष रखी गई प्रमुख मांगें:
फास्ट ट्रैक कोर्ट और फांसी: मामले की जांच उच्च अधिकारियों द्वारा कराकर केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और दोषी को अविलंब फांसी की सजा दी जाए।
सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा उपचार: वर्तमान में सरकारी अस्पताल में भर्ती पीड़ित बच्ची को तत्काल किसी अच्छे प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कर उच्च स्तरीय इलाज सरकारी खर्च पर कराया जाए।
आर्थिक सहायता: आर्थिक रूप से बेहद कमजोर इस परिवार को उचित मुआवजा और कानूनी लड़ाई के लिए वकीलों का एक बेहतर ग्रुप मुफ्त मुहैया कराया जाए।
आवास की व्यवस्था: पीड़ित परिवार को सुरक्षित जीवन यापन के लिए शासन की ओर से एक मकान आवंटित किया जाए।
कड़े सुरक्षात्मक कदम: ऐसी घिनौनी मानसिकता वाले तत्वों और दरिंदों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य मासूम को ऐसी दरिंदगी का शिकार न होना पड़े।
हिंदू रक्षा दल ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित बच्ची को न्याय और परिवार को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा जल्द से जल्द नहीं मिली, तो इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने