उतरौला बलरामपुर-  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने अपने आवास परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का सन्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया।विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। वे न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण सन्तुलन बनाए रखने, जल संरक्षण कोबढ़ावा देने तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ते प्रदू षण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक असंतुल न की चुनौतियों से निप टने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने यह भी कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान और प्रकृ ति संरक्षण का एक भावनात्मक संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अप नी माता के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी देख भाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा जन आन्दोलन खड़ा किया जा सकता है।
विधायक ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और हरित विकास हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।आनेवाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य देने के लिए हमें आज से ही गम्भीर प्रयास करने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केवल वृक्षा रोपण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया, और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की प्रति बद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं राज नीतिक कार्यकर्ताओं ने भी वृक्षारोपणअभियान में सहभागिता की। इस कार्यक्रम में उतरौला नगर मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारीगण, आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के सभासद गण, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्यनागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने कासंकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस  कार्य क्रम में पर्यावरण संरक्ष ण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एह सास कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने