उतरौला बलरामपुर - जनगणना 2027 के अन्तर्गत संचालित मकान गणना एवं मकान सूची करणकार्य का एक महत्वपूर्ण चरण सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। इस कार्य को प्रगणक वरुण कुमार मिश्रा ने निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर प्रशासनिक जिम्मेदारी का सफल निर्वाहन किया। कार्य के दौरान सुपर वाइज़र मोहम्मद अर्श सिद्दीकी के द्वारा निरन्तर मार्ग दर्शन एवं पर्यवेक्षण प्रदान किया गया, जिससे कार्य को सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में सहायता मिली।जन गणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक और सांख्यिकीय प्रक्रियाओं में से एक मानी जाती है। इसके अन्तर्गत मकान गणना एवं सूचीकरण का कार्य भविष्य की जनगणना के लिए आधार तैयार करता है। इस चरण में क्षेत्र के सभी आवासीय एवं गैर-आवासीय भव नों का सर्वेक्षण कर आवश्यक सूचनाएं संकलित की जाती हैं, जिससे आगामी जन गणना कार्य को अधिक सटीक और प्रभावी बनाया जा सके।कार्य पूर्ण होने के उपरान्त चार्ज अधिकारी राज मणि वर्मा ने कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं समय बद्ध ता पर सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्व पूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम की सफलता कर्मचारियों की मेहनत,समर्पण और जिम्मेदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने प्रगणक वरुण कुमार मिश्रा तथा सुपर वाइ ज़र मोहम्मद अर्श सिद्दीकी की कार्य निष्ठा की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को सराहनीय बताया।चार्ज अधिकारी राजमणि वर्मा ने औपचारिक रूप से प्रगणक को कार्यमुक्त करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की | जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि मकान गणना एवं सूची करण का कार्य आगामी जन संख्या गणना की सफ लता का महत्वपूर्ण आधार होता है। इस कार्य के माध्यम से क्षेत्र में उपलब्ध भवनों एवं परिवारों का प्रारम्भिक डाटा तैयार किया जाता है, जो भविष्य की योज नाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know