उतरौला बलरामपुर -उतरौला विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाला ग्राम बदलपुर हुसैना बाद मार्ग कई वर्षों से बदहाली का शिकार बना हुआ है। सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीयलोगों में भारी नाराजगीदेखने को मिल रही है।क्षेत्र वासियों का कहना है कि यह मार्ग हजारों लोगों के दैनिक आवा गमन का प्रमुख मार्ग है, लेकिन इसके बाव जूद भी सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। स्थानीय नाग रिकों के अनुसार आए दिन दोपहिया और चार पहिया वाहनों से दुर्घट ना ग्रस्त हो रहे हैं। बरसात के दिनों में  सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों को आने जाने में भारी परेशानि यों का सामना करना पड़ता है।क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि विधा न सभा क्षेत्र का प्रति निधित्व कर रहे विधा यक राम प्रताप वर्मा को लगभग 14 वर्ष का समय बीत चुका है, लेकिन इस महत्वपूर्ण मार्ग की तस्वीर अब तक नहीं बदल सकी है। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सम्बन्धित अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। सड़क की बदहाली के कारण स्कूली बच्चों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है,जन ता का सवाल‌ जब इसी सड़क से जनप्रतिनिधि यों और अधिकारियों का भी आवागमन होता है, तो आखिर इसकी सुध क्यों नहीं ली जा रही है। क्षेत्र वासियों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि ग्राम बदलपुर हुसैना बाद मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने