उतरौला बलरामपुर - हज़रत अब्बास अलम दार और उनकी भती जी शहजादी हजरत सकीना की याद में छः मोहर्रम को निकलने वाला कदीमी जुलूस बीती देर रात्रि मोहल्ला रफी नगर में स्थित मरहूम शौकत हुसैन के इमाम बाडे से बरामद हुआ। जुलूस की मज लिस मौलाना मोहम्मद अली साहब ने पढ़ी मजलिस के उपरान्त छोटे छोटे बच्चे हाथ में मशाल लिए हुए आगे आगे हाय सकीना हाय अब्बास के नारे लगाते हुए चल रहे थे। पीछे कदीमी अलम हजरत अब्बास को लिए जवा नों का दस्ता जिसके ठीक पीछे अंजुमन कमरे बनी हाशिम का मातमी दस्ता सीनजनी करते हुए चल रहे थे, लोग काला लिबास पहने हुए गमगीन हालात में मातम  कर रहे थे। जुलूस अपने रूट पर अंजुमन के अलग अलग दस्ते हज़ रत इमाम हुसैन को खेराजे अकीदत पेश कर रहे थे, जगह जगह रुक कर अंजुमन के साहब ए ब्याजो के द्वारा बैन पड़े जा रहे थे जिसके उपरान्तदोबारा तेज मातम सीनाजनी का सिलसिला जारी होता रहा। जुलूस पूर्वी हलवाई की गली से निकल कर मुख्य मार्ग पर होते हुए कस्बा चौकी से होते हुए मोहल्ला सुभाष नगर छोटी बाजार से होकर मोहल्ला पटेल नगर के इमाम बाड़ा तौकीर हुसैन में सम्पन्न हुआ जुलूस में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की चौकी प्रभारी अनिल कुमार के अगुवानी में तमाम पुलिस बल तैनात रहे।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने