लखनऊ। पंचायत चुनाव संघर्ष मोर्चा 2026, उत्तर प्रदेश द्वारा कल मुख्यमंत्री एवं प्रदेश निर्वाचन आयुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से पंचायत चुनावों की तिथि शीघ्र घोषित करने तथा वर्तमान प्रधानों के स्थान पर असंवैधानिक तरीके से नियुक्त किए गए प्रशासकों को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों, संभावित प्रत्याशियों एवं समर्थकों ने भाग लिया। आंदोलन को व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ तथा कुल 1,170 लोगों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति एवं समर्थन दर्ज कराया।
संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों एवं उपस्थित प्रत्याशियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी 10 जुलाई तक पंचायत चुनावों की तिथियों की घोषणा नहीं की जाती है, तो 12 जुलाई को लखनऊ में सरकार के खिलाफ एक विशाल जनसंघर्ष एवं जनआंदोलन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन के तहत मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
मोर्चा के नेताओं ने कहा कि पंचायत लोकतंत्र की आधारशिला हैं और चुनावों में अनावश्यक विलंब लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं ग्रामीण स्वशासन की भावना के विपरीत है। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पंचायत चुनावों की तिथि तत्काल घोषित करने की मांग की।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know