औरैया // शुक्रवार सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहने से लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत मिली लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप निकल आई देर रात हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया, बारिश से रात के तापमान में गिरावट आई थी लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। क्षेत्र में कई स्थानों पर देर रात हुई बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में कटी पड़ी मूंग और उड़द की फसल के भीगने का खतरा पैदा हो गया। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे किसान अपनी तैयार फसल को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुट गए हैं किसानों का कहना है कि खरीफ फसलों की बोआई के लिए बारिश लाभदायक है लेकिन इस समय खेतों में पड़ी मूंग और उड़द की फसल के लिए यह नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसी आशंका के चलते किसान दिन-रात फसल समेटने में लगे हैं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है ऐसे में किसानों की निगाहें मौसम के अगले रुख पर टिकी हैं।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know