बलरामपुर- नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए जनपद में आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु निःशुल्क रैन बसेरा की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
सुविधा तुलसीपुर रोड स्थित अम्बेडकर तिराहे के पास संचालित की जा रही है, जहां परीक्षार्थियों को रात्रि विश्राम के लिए सुरक्षित एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस व्यवस्था का उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा अवधि के दौरान राहत एवं सहयोग प्रदान करना है। रैन बसेरा में ठहरने वाले परीक्षार्थियों हेतु स्वच्छ वातावरण, पेयजल, पंखा/कूलर एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
नगर पालिका प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर वे इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। रैन बसेरा के संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know