बलरामपुर - राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण है। इस आयु वर्ग के बच्चों एवं युवाओं के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किशोर-किशोरियों तक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं एवं जागरूकता गतिविधियां गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुंचाई जाएं।
क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के विभिन्न घटकों, किशोर अनुकूल स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, एनीमिया नियंत्रण, मासिक धर्म स्वच्छता, नशामुक्ति, जीवन कौशल शिक्षा तथा परामर्श सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
    इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने