जलालपुर, अम्बेडकरनगर। लखनऊ स्थित वीवीआईपी साकेत गेस्ट हाउस शनिवार को भाजपा नेताओं के जोश और जुनून से सराबोर रहा। मौका था जनपद अम्बेडकरनगर के नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल से मुलाकात का, जहाँ जलालपुर नगर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर पहुंचे वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मीडिया प्रभारी विकास निषाद तथा नगर उपाध्यक्ष गिरीश जायसवाल शामिल थे। सभी नेताओं ने जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल के उज्ज्वल, ऊर्जावान एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।इस मुलाकात के दौरान पूरा वातावरण आपसी सौहार्द, संगठनात्मक मजबूती और नए जोश से ओतप्रोत रहा।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know