बबलू गर्ग ! ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
खोड़ा क्षेत्र में सूर्या चौहान की ईद के दिन चाकुओं से गोदकर की गई नृशंस हत्या के बाद क्षेत्र में शोक एवं आक्रोश का माहौल है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मृतक के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचकर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस जघन्य अपराध के दोषियों के विरुद्ध कठोरतम से कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी जो उनकी 7 पुश्तें याद रखेगी। विधायक ने संबंधित उच्चाधिकारियों से वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार हरसंभव कार्य करेगी।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति की इस प्रकार जेहादियों द्वारा निर्मम हत्या सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रही है तथा दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना से हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है हमें पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कठोर कार्रवाई होगी, जो प्रदेश में कानून के शासन और न्याय व्यवस्था के लिए नजीर साबित होगी और ऐसे जेहादियों के मनोबल और दुस्साहस को ध्वस्त करने का काम किया जाएगा जो ईद पर पशुओं की कुर्बानी के बाद अब हमारे बच्चों की कुर्बानी का दुस्साहस कर रहे है
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know