बलरामपुर- थाना महराजगंज तराई पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹ 3800.00/- पीड़ित के खाते में कराए गये वापस। 
पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना महराजगंज तराई पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि आवेदक मोo अफजल पुत्र मोo असगर निo ग्राम छतुवापुर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर के भाई सलाउद्दीन का व्हाट्सप्प हैक करके वादी से 3800 रूपये मांगा गया, जिसको वादी द्वारा अपने भाई के खाते में भेजा गया। बाद में वादी को ज्ञात हुआ कि उसके भाई का मोबाइल हैक किया गया है, जिसके बाद पीड़ित द्वारा दिनाँक 12.05.2026 को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या **********104406* है। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना महराजगंज तराई द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹3800.00/- की संपूर्ण धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।
*रुपया वापसी का विवरण* :- साइबर हेल्पडेस्क थाना महराजगंज तराई द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 3800.00/- की धनराशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करायी गई थी  तथा सम्बन्धित बैंक को एसओपी के साथ धनराशि को अवमुक्त करने का मेल किया गया, जिसके बाद सम्बन्धित बैंक द्वारा पीड़ित के खाते में 3800.00/- वापस किये। धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
साइबर पुलिस टीम में उo निo आदित्य कुमार, आरक्षी धीरज तिवारी, 
आरक्षी अर्जुन प्रसाद वर्मा का विशेष योगदान रहा। 
बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील-  जनपदीय पुलिस सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते खोई/ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने