अंबेडकर नगर ÷ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतम कार्यकाल की बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के विषय पर चल रहे भाजपा के कार्यक्रमों के अन्तर्गत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय रहे और अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने किया। 
      विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय ने कहा कि सन 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के पूर्व 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी की सरकार रही, जिसमें तत्कालीन सरकार के 5 वर्ष के घोटालों और घोटालों की जाँच में ही बीत गया। 1990 में कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री ने देश की सोने को गिरवी रख कर विश्व बैंक से कर्ज लिया था। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने पहले वर्ष के कार्यकाल में बिना भ्रष्ट्राचार के सरकार चला कर भ्रष्ट्राचारियों को आईना दिखाया। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में रॉफेल ने अपने लक्ष्य को सटीक भेद कर मोदी सरकार के राफेल खरीद के सही निर्णय पर मुहर लगा दिया। कहा कि मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटा कर हर तरफ तिरंगा झंडा लहरवाया।कहा कि जेवर एयर पोर्ट से पहली उड़ान में किसानों को बैठाकर किसानों को सम्मान योगी आदित्यनाथ जी ने दिया। मोदी जी की सरकार ने कांग्रेस सरकार की अधूरी परियोजनाओं के लिए साढ़े तीन से 4 लाख करोड़ रुपए का बजट दे कर पूरा किया। विश्व में रोजगार देने के मामलों में भारत और चीन सबसे आगे हैं। दुनियां भर में भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। विपक्ष झूठ और फरेब की राजनीति करता है। विपक्ष की झूठ और फरेब का जवाब जनता भाजपा को वोट दे कर दे रही है।
      भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण के अपने एक एक वादे को पूरा कर रही है। कहा कि पहले की सरकारें भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी रहती थी। भाजपा की सरकारें भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चला कर कीर्तिमान बना रही है। लाभार्थियों को योजनाओं का धन सीधे उनके खातों में भेजा जा रहा है।
        सम्मेलन को विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता गोविंद श्रीवास्तव, प्रोफेसर कालीचरण गोस्वामी ने भी सम्बोधित किया। आभार कार्यक्रम संयोजक सुमन पाण्डेय ने व्यक्त किया और संचालन सह संयोजक विनय पाण्डेय ने किया।
       सम्मेलन में मुख्य रूप से एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा साधू, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, अनिल वर्मा मौसम, डॉ राना वीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, संजू देवी, डॉ राना रणधीर सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, बाल्मीकि उपाध्याय, चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी, एडवोकेट इंद्रमणि शुक्ला, अरुण सिंह,नीरज त्रिपाठी, प्रेम लता भारती, रितु बहल, सरिता वर्मा, अखण्ड प्रताप वर्मा, आदर्श चौधरी, शुभम अग्रहरि, राज कुमार सेठ,आनंद श्रीवास्तव, धीरेंद्र प्रताप सिंह,संजय तिवारी,जावेद मलिक, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र,अंजू पाण्डेय आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने