जलालपुर,अम्बेडकर नगर.। श्री शीतला माता मठिया मंदिर परिसर में एक भव्य लोक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में छविराज पाल एवं अनुराग श्रीवास्तव लोक संगीत पार्टी टीम ने अपने हारमोनियम, ढोलक और तालियों की धुनों पर लोकगीतों के माध्यम से केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं – आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, और प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं की सरल व सहज ढंग से जानकारी दी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, सभासद अजीत निषाद, जनमेजय मिश्र नगरपालिका कर्मचारी सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने