2026 में सम्मिलित होने वाले सेवारत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश-संदीप सिंह
02, 03 एवं 04 जुलाई को विशेष अवकाश स्वीकृत, शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
लखनऊ: 30 जून, 2026
योगी सरकार शिक्षकों के व्यावसायिक विकास एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में सम्मिलित होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षक अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने हेतु 02, 03 एवं 04 जुलाई 2026 को विशेष अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में विशेष सचिव बेसिक शिक्षा अवधेश कुमार तिवारी आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है।
प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 02, 03 एवं 04 जुलाई 2026 को आयोजित की जा रही न्च्ज्म्ज्-2026 में बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षक भी प्रतिभाग करेंगे। शिक्षकों को बिना किसी प्रशासनिक या कार्यगत बाधा के परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने विशेष अवकाश स्वीकृत किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षकों के ज्ञान, दक्षता और पेशेवर क्षमता को निरंतर सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। न्च्ज्म्ज् जैसी परीक्षाएं शिक्षकों को अपनी योग्यता बढ़ाने तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का अवसर प्रदान करती हैं। इसलिए सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले किसी भी शिक्षक को अवकाश संबंधी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
मंत्री संदीप सिंह ने सभी शिक्षक अभ्यर्थियों को न्च्ज्म्ज्-2026 के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षित, योग्य एवं दक्ष शिक्षक ही विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know