बलरामपुर- आज दिनांक - 10-06-2026 को जनपद बलरामपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास प्रबंधन सहित कानून-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सतत निगरानी रखी जा रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know