बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 21 जून 2026 तक आयोजित योग साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को योग व हमारा दैनिक जीवन पर आधारित योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को योग से होने वाले लाभ से परिचित कराया गया।
             कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने कहा कि योग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक संतुलन को साधने का एक प्राचीन माध्यम है। आधुनिक भागदौड़ भरी जिंदगी में, यह हमें तनाव कम करने, ऊर्जा बढ़ाने और एक अनुशासित जीवनशैली अपनाने में मदद करता है। योग गुरु रेखा मिश्रा ने कहा कि नियमित रूप से प्राणायाम और ध्यान करने से मस्तिष्क में शांति का अनुभव होता है और कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर कम होता है।  इस दौरान विद्यार्थियों को योग से होने वाले लाभों से परिचित कराने के साथ ही विभिन्न योग मुद्राओं से परिचित कराया गया। आसन के प्रारंभिक अभ्यास कराने के साथ साथ उन्हें पद्मासन,बज्रासन, पवनमुक्तासन व पर्वतासन आदि का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
             इस अवसर पर प्रो0 एस पी मिश्र,डॉ आलोक शक्ल,डॉ ओ पी सिंह,डॉ सुनील कुमार शुक्ल , डॉ रमेश शुक्ल उदित चौहान व देवांश चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने