बलरामपुर- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित होटल रिश्ता दरबार में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंद्रभालमणि तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंगलदेव सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवराम सिंह रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी धीरज गुर्जर ने वीडियो कॉल के माध्यम से राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इसके उपरांत उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया तथा सामूहिक भोज का आयोजन किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद चंद्रभालमणि तिवारी ने कहा कि देश लोकतांत्रिक चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है। राजनीतिक दलों को तोड़ने तथा लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे समय में देश को राहुल गांधी जैसे नेतृत्व से आशा है, जो संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं और भाजपा की नीतियों के विरुद्ध चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिन तभी सार्थक होगा जब कार्यकर्ता संगठन को मजबूत कर जनता के बीच उनकी विचारधारा को पहुंचाएंगे।
प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समय-समय पर देश के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति सरकार को आगाह करते रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जननायक बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गरीबों, किसानों, महिलाओं, मजदूरों एवं बेरोजगार युवाओं की आवाज हैं। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका संघर्ष देश की जनता को नई उम्मीद दे रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का परिवार देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाला परिवार है। आज देश का युवा, महिला और बुजुर्ग वर्ग राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त कर रहा है। उनकी सादगी और जनसरोकार उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना रहे हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत हैं और देश में वैचारिक राजनीति को मजबूत कर रहे हैं।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं एआईसीसी सदस्य राजबहादुर यादव तथा जिला कोऑर्डिनेटर विनय कुमार मिश्रा ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए महंगाई, बेरोजगारी, किसान, महिला एवं छात्र हितों के मुद्दों पर उनके संघर्ष की सराहना की।
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अब्दुल मन्नान ने कहा, "राहुल गांधी एक बेहतरीन नेता हैं। आज पूरा देश उनसे उम्मीद लगाए बैठा है और उनकी ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।"
कार्यक्रम को डॉ. प्रतीक मिश्रा, सपा पूर्व ब्लॉक प्रमुख सफीक अहमद, गैसड़ी विधायक प्रतिनिधि सफीउल्लाह विकास मंत्री, संजय यादव, अवधेश पाल, संगम लाल शिल्पकार, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, मनीष चंद्र सोनकर, जद्दन खान, उमाशंकर तिवारी, डॉ. इश्तियाक खान, बबीता आर्य, डॉ. खलीलुल्लाह, मारकंडे मिश्र, अफरोज खान, रामबहादुर, अखिलेश प्रसाद मिश्रा, विजयपाल सिंह, इबरार अहमद, केदारनाथ पांडे, हेमा तिवारी, इनायत फिरोज, सपा नेता अब्दुल करीम, धर्मेंद्र मिश्र, डॉ. राकेश तिवारी, धर्मेंद्र पांडे, प्रदीप शर्मा, विश्वनाथ यादव, डॉ. रोशन लाल यादव, लालबाबू शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान, अधिवक्ता संतोष पांडे सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अमरिका प्रसाद, समीर सिद्दीकी, आसिफ खान, उत्तम मिश्रा, बृजेश मिश्रा, तिर्जुगी नारायण द्विवेदी, पीयूष यादव, हरीश मिश्रा, शैलेन्द्र यादव पिंकू, दलबहादुर सिंह, दादू सिंह, मायाराम चौहान, नफीस खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य पराग चौहान, मोहम्मद जमील, बंटी सिंह, फातिमा जौहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने