अंबेडकर नगर / जैतपुर — शनिवार को एक युवक अपनी पत्नी और तीन साल के मासूम बेटे को लेकर ससुराल जा रहा था। जैतपुर थाना क्षेत्र के काली स्थान के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोका और गले में पहनी सोने की चेन लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर युवक को हमलावर ने मारा घायल कर दिया गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के हाशापुर गांव निवासी अभय राज यादव (35) अपनी पत्नी मीना और तीन वर्षीय पुत्र दिव्यांशु के साथ बाइक से जैतपुर स्थित ससुराल आ रहे थे। ससुराल से करीब एक किलोमीटर पहले काली स्थान के पास बदमाशों ने उन्हें रोककर चेन मांगी। विरोध पर हमला कर दिया. सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार गोली लगाने की बात चर्चा का विषय बना. ग्रामीणों ने पहुँचाया अस्पताल, पुलिस मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल युवक को स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने भी मौके का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं जैतपुर थाना प्रभारी प्रेमचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने गोली चलने की बात से किया इनकार हालांकि, अपर पुलिस अधीक्षक ने स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर गोली चलने की घटना का खंडन किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
ग्रामीणों में दहशत, कड़ी कार्रवाई की माँग घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पत्नी और बच्चे के सामने हुई इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की माँग की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने