बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “विकसित भारत की ऐतिहासिक यात्रा” अभियान के अंतर्गत रविवार को लोनी ब्लॉक परिसर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित तीन दिवसीय मेगा कैंप का शुभारंभ लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह द्वारा किया गया।
कैंप में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, आयुष्मान भारत योजना, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया।
इस अवसर पर ब्लॉक विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान, संतोष मिश्रा, अश्विनी कुमार, जितेंद्र गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष मास्टर राजकुमार, रामकुमार त्यागी, आकाश गौतम, नगरपालिका के सभासदगण, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी i के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और गरीब, किसान, महिला, युवा तथा वंचित वर्ग को सीधे लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा, “विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है। इस प्रकार के मेगा कैंप का उद्देश्य आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता है। पिछले 12 वर्षों में देश ने आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।”
जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर कार्य कर रही है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know