_दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही जीवन की सबसे बड़ी सफलता साध्वी संतोष कंवर_
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सरूपगंज, जिला मुख्यालय सिरोही एवं श्री गणेश युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन जल सेवा कार्य का समापन सम्मान समारोह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरूपगंज में आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ संतोष कंवर बाईसा रामद्वारा आश्रम बाली, अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार प्रजापत ,विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य पवन अग्रवाल, भुवनेश राजपुरोहित , कृषि क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष इंदर सिंह देवड़ा, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा, सहायक जिला कमिश्नर रजनी यादव ,आर पी मोहनलाल परमार,पूर्व प्रधान विनोद दवे, अन्नपूर्णा सेवा समिति की अध्यक्ष श्याम कंवर राठौड़, स्थानीय संघ उप प्रधान तारा राम कुम्हार, पूर्व प्रधान विनोद दवे,स्थानीय संघ पूर्व संयुक्त सचिव शांति देवी, योगाचार्य भीक सिंह भाटी रहे।
भामाशाह कांतिलाल जीनगर, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महावीर सिंह देवड़ा, रेवा शंकर, रौनक दवे, रामनाथ, उप प्रधानाचार्य वी साधना गीता देवी, अरुणा देवी,पदमाराम डाबी, महेंद्र चौधरी पत्रकार , मीर रिजवानी,राहुल,योगेश टॉक, मांगी लाल परिहार उपस्थित रहे।
अतिथियों एवं भामाशाहों व पत्रकारों का तिलक लगाकर मंगल कलश के साथ रेंजर द्वारा स्वागत किया गया।
समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुई।
इसके पश्चात समारोह में उपस्थित अतिथियों ,भामाशाहो व पत्रकारों का स्कार्फ ,केप पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर आदर सत्कार किया गया।
स्वागत के क्रम में रेंजर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।
स्थानीय संघ सचिव प्रताप राम प्रजापत ने स्काउट रोवर रेंजर द्वारा ग्रीष्मकालीन जल सेवा कार्यक्रम का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
डॉ संतोष कॅवर बाईसा ने जल सेवा करने वाले स्काउट गाइड रोवर रेंजर की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रहित कार्य करने हेतु प्रेरित किया।प्यास सब को लगती है ट्रेन से उतरने में डर भी सबको लगता है गला सबका सूखता है, सभी निशुल्क जल पिलाते हैं हैं
पंचायत समिति सदस्य पवन अग्रवाल द्वारा स्काउट के कार्य एवं सेवा कार्य में हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया और जल सेवा करने वालों की प्रशंसा करते हुए सराहना की।
भुवनेश राजपुरोहित स्काउट, रोवर, रेंजर की प्रशंसा करते हुए जिला स्तर पर जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित करवाने का आश्वासन दिया।
सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा ने स्काउट, रोवर, रेंजर के सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इंदर सिंह देवड़ा ने स्काउट की गतिविधि में जुड़ने का संकल्प लिया।
पूर्व प्रधान विनोद दवे ने स्काउट के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
राॅवर द्वारा घोड़ी नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
आरपी मोहनलाल परमार ने पूर्व में ग्रीष्मकालीन जल सेवा एवं इस वर्ष ग्रीष्मकालीन जल सेवा कार्य में स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्रदान कर जल सेवा करने वालों की सराहना करते हुए कहा कि टीम लीडर रणजीत जीनगर किसी भी सेवा कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहता है उसी प्रकार अन्य स्काउट गाइड रोवर रेंजर को सेवा कार्य अपने जीवन में उतारने और आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
स्थानीय संघ उप प्रधान तारा राम कुम्हार ने ग्रीष्मकालीन जल सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा की सेवा कार्य का समापन ना होकर निरंतर सेवा हेतु उत्साह प्रेरणा लेकर आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित करता है।
सहायक जिला कमिश्नर रजनी यादव ने जल सेवा करने वाले सभी रोवर रेंजर की प्रशंसा की और उन्हें सेवा कार्य हेतु प्रेरित किया।
समारोह के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार प्रजापत ने सभी अतिथियों, भामाशाहों वह मीडिया प्रभारियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
ग्रीष्मकालीन जल सेवा करने वाले स्काउटर रणजीत जीनगर, रोवर जितेंद्र बासफोड,दीपक कलावंत,आकाश रिजवानी,तन्मय गर्ग,अविनाश बोहरा,प्रवीण बंजारा,कृष्णा जीनगर,दक्ष रिजवानी, मुकेश बंजारा,गोपाल बासफोड, उम्मेद कुमार, प्रेम बंजारा, सक्षम मोहरेसा, अरुण बंजारा, मयंक अग्रवाल, बलवंत कुमार, देवांश, रेहान अहमद, चंदन कुमार, विष्णु प्रजापत, रणवीर कुमार, कैलाश कुमार, श्रवण कुमार, उदय सिंह भाटी,रेंजर दृष्टि पांडे, कुमुद चौहान ,मुस्कान गुर्जर,भूमि गुर्जर ,वर्षा वैष्णव,अंजली पटेल, लीला कुमारी, वैशाली सिंघल, तारा बंजारा, सीमा बंजारा, भावना बंजारा, नेहा बंजारा,राखी बंजारा , मान्यता अग्रवाल, मिताली अग्रवाल , ललिता,पूनम वैष्णव सहित सभी रोवर रेंजर स्काउट्स को मोमेंटो, फाइल कवर एवं प्रमाण पत्र एव मेडल देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
ग्रीष्मकालीन जल सेवा समापन सम्मान समारोह का मंच संचालन प्रताप राम प्रजापत और दृष्टि पांडे द्वारा किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know