अम्बेडकरनगर
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गरिमामय ढंग से मनाने के संबंध में 5 जून को अपराह्न में महत्वपूर्ण बैठक की।बैठक में आयुष विभाग के क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार ने बताया कि 12 जून से 14 जून तक जनपद के सभी ब्लॉकों में योगाभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें सभी ब्लॉकों पर विभागीय चिकित्सा अधिकारी एवं योग प्रशिक्षक उपस्थित रहकर योगाभ्यास कराएंगे।योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ 15 जून को लोहिया भवन में होगा, जिसमें जनपद के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। जनपद के प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों- शिव बाबा, श्रावण धाम, वृद्धाश्रम के अलावा अंबेडकर पार्क, जिला कारागार, पुलिस लाइन और एकलव्य स्टेडियम में भी योगाभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे।पतंजलि योग संस्थान, गायत्री परिवार, ब्रह्मकुमारी, स्वाभिमान भारत चैरिटेबल ट्रस्ट, आर्ट ऑफ लिविंग, आर्य समाज सहित जनपद की विभिन्न संस्थाएं इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करेंगी। सभी योगाभ्यास सत्रों को आयुष कवच ऐप पर अपलोड किया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने अन्य सभी विभागों को योगाभ्यास करवाने और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए।बैठक में विभागीय चिकित्सा अधिकारी, डीपीएम, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know