उतरौला बलरामपुर - तहसील क्षेत्र के ग्राम मटियरिया कर्मा में बिजली की अघोषित कटौती और कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण काफी परेशान हो चुके हैं। ग्राम वासियों ने विद्युत वितरण खण्ड उतरौला के अधिशासी अभियन्ता को एक प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है और इस इस समस्या से निजात पाने के लिए सौ के वी का ट्रांस्फार्मर लगाने की मांग की है।
ग्राम वासी हरीराम प्रधान के नेतृत्व में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि गांव में बिज ली की समस्या बहुत अधिक है। दिन भर में कई बार लाइट कट जाती है। जब लाइट आती भी है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि घरेलू उपकरण नहीं चल पाते। इससे बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्राम वासियों का कहना है कि कई बार विद्युत कर्मियों से शिका यत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गर्मी के मौसम में बिजली कटौ ती और लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रार्थना पत्र में एस डी ओ से मांग की गई है, कि गांव की समस्या को देखते हुए नया ट्रांस फार्मर लगवा कर ग्रामीणों को राहत दिलाई जाए। प्रार्थना पत्र पर हरिराम प्रधान के साथ मोहम्मद जमाल, साहेब अली, साकिर अली, मोहम्मद नसीम, आलोक कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्र प्रताप सिंह, सोनू, मोहम्मद हुसैन, गुफरान, मोहम्मद नसीम, नुरूल्लाह व भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे हैं।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने