मुख्यमंत्री ने झाँसी में नवीन सर्किट हाउस परिसर में 05 अतिथि कक्ष एवं 10 बेड की डॉरमेट्री का लोकार्पण किया

 लखनऊ : 20 जून, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज झाँसी में नवीन सर्किट हाउस परिसर में 05 अतिथि कक्ष एवं 10 बेड की डॉरमेट्री का लोकार्पण किया तथा नवीन सर्किट हाउस का भ्रमण किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि झाँसी के लिए यह गर्व का विषय है कि झाँसी में नये सर्किट हाउस निर्माण पूर्ण हुआ है, जिसका उद्देश्य पुराने सर्किट हाउस की क्षमताओं को सुदृढ़ करने के साथ ही, अतिथियों के लिए सुविधाजनक आवास एवं कार्य स्थल प्रदान करना है। 452 लाख रुपये की लागत से बने नवीन सर्किट हाउस में 05 अतिथि कक्ष, 10 बेड की डॉरमेट्री तथा 25 व्यक्तियों के लिए मीटिंग हॉल और 24 व्यक्तियों के डायनिंग हॉल, आधुनिक मॉड्यूलर रसोई का निर्माण किया गया।
इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
---------

--



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने