बलरामपुर- प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी दिनांक 05 जून (शुक्रवार) और 06 जून (शनिवार), 2026 को जनपद बलरामपुर एवं गोण्डा के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जी करोड़ो रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम का विवरण निम्नवत है:
दिनांक: 05-06-2026 (शुक्रवार) का कार्यक्रम:
अपराह्न 03:00 बजे: 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ से कार द्वारा प्रस्थान।
अपराह्न 03:05 बजे: हेलीपैड- लामाार्टीनियर कालेज ग्राउण्ड, लखनऊ आगमन एवं राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा बलरामपुर के लिए प्रस्थान।
अपराह्न 03:45 बजे: हेलीपैड- ग्राम मध्यनगर, बिलोहा, बलरामपुर आगमन।
अपराह्न 03:55 बजे: जनसभा स्थल- ग्राम मध्यनगर, बिलोहा, बलरामपुर आगमन (कार द्वारा)।
अपराह्न 04:00 बजे से 05:00 बजे तक: विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन तथा तुलसीपुर / गैसड़ी विधानसभा के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास।
सायं 05:00 बजे: जनसभा स्थल से कार द्वारा प्रस्थान।
सायं 05:10 बजे: हेलीपैड- ग्राम मध्यनगर, बिलोहा, बलरामपुर से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान।
सायं 05:20 बजे: हेलीपैड- आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, तुलसीपुर, बलरामपुर आगमन।
सायं 05:30 बजे: माँ पाटेश्वरी देवीपाटन मन्दिर, तुलसीपुर, बलरामपुर आगमन। यहाँ मुख्यमंत्री जी का आरक्षित एवं रात्रि विश्राम रहेगा।
दिनांक: 06-06-2026 (शनिवार) का कार्यक्रम:
प्रातः 09:15 बजे: माँ पाटेश्वरी देवीपाटन मन्दिर, तुलसीपुर से कार द्वारा प्रस्थान।
प्रातः 09:20 बजे: हेलीपैड- आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, तुलसीपुर आगमन।
प्रातः 09:25 बजे: राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा जनपद गोण्डा के लिए प्रस्थान।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know