बलरामपुर -घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 22.05.26 को वादी नूरमोहम्मद पुत्र मोo इसमाईल निo मोo सिविल लाइन थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर द्वारा आइस्क्रीम प्लान्ट पर दिनांक 21.05.2026 की रात्रि में गल्ले को तोड़कर 40000/- रू0 चोरी कर लेने के सम्बन्ध दिये प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-112/26 धारा 331(4)/303(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा थाना कोo नगर क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी की घटना के सफल अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना कोo नगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक-23.05.26 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण कर चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त रहमान उर्फ राहुल पुत्र मोo हारुन र्फहानू निवासी अलीजानपुरवा थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर को नहर बालागंज से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गये रु0 25350 (पच्चीस हजार तीन सौ पच्चास रुपया) की बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि नूर मोहम्मद मेरे घर से ताजिया का सामान ले जाते थे, कभी कभार मैं भी ताजिया का सामान लेकर नूर मोहम्मद की आईस्क्रीम की फैक्ट्री अंधियारी बाग जाता था, मुझे पैसो की जरूरत थी तो मैने दीवार फांद कर उनके गल्ले में रखा रूपया को निकाल लिया था।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know