बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में तथा मिशन शक्ति नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में आज दिनांक 23.05.2026 को जनपद के समस्त थानों में गठित मिशन शक्ति टीम व एण्टोरोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान (फेज–5.0) द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत गांवों/ कस्बों में जागरुकता की गई। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं/बालिकाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं तथा उनका त्वरित निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान 5.2 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को दहेज प्रथा, बाल विवाह तथा महिला सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि बाल विवाह एक दण्डनीय अपराध है तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों —
वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 — के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त गुड टच–बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध (डिजिटल अरेस्ट), महिला अधिकारों एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों पर जागरूकता हेतु सार्थक चर्चा की गई। शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पम्पलेट का वितरण भी किया गया तथा थाना स्थानीय पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई, ताकि महिलाएं एवं बालिकाएं अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इन सेवाओं का प्रभावी रूप से लाभ उठा सकें।
*नशा मुक्ति अभियान* के अंतर्गत मादक पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए लोगों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया तथा पुरुषों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। महिलाओं को थाना परिसर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए सुगम कानूनी सहायता एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know