बलरामपुर- जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले 03 से 06 वर्ष तक के बच्चों हेतु दिनांक 23 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। गर्मी, हीट वेव एवं लू की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, बलरामपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार घोषित अवकाश अवधि में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा केंद्र पर उपस्थित रहकर नियमित रूप से विभागीय कार्य संपादित किए जाएंगे। इस दौरान लाभार्थियों को टेक होम राशन का वितरण, गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन, VHSND सत्र में सहभागिता, पोषण ट्रैकर ऐप पर लाभार्थियों की फीडिंग, ई-केवाईसी एवं फेस कैप्चरिंग सहित अन्य समस्त कार्य पूर्व की भांति संचालित किए जाएंगे।
जनपद प्रशासन द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि भीषण गर्मी के दौरान बच्चों को सुरक्षित रखें तथा आवश्यक सावधानियों का पालन करें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know