उतरौला बलरामपुर - नवागंतुक उपजिला धिकारी उतरौला व अधिवक्ता संघ के सदस्यों की एक बैठक तहसील सभागार में मंगलवार को सम्पन्न हुई।बैठक में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज ने अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त कर बार व बैच के बीच बेहतर तालमेल का आश्वासन दिया।अधि वक्ता संघ अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने उपजिलाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि अधिवक्ता सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर है। लेकिन कार्य भी नियम के अनुरूप हो इसकी जिम्मेदारी भी अधिकारियों की है। आदेश वाली पत्रावलियों में समय से आदेश पारित किया जाये, सभी के साथ न्याय हो।अधि वक्ता संघ महामंत्री रवि शंकर मिश्रा ने कहा कि नामांतरण की पत्रावलि यों में समय से आदेश न होना,अभिलेख दुरुस्ती, बटवारा, सीमां कन में भी अनावश्यक विलम्ब होता है।जिसमें समय से ही आदेश पारित किया जाये।अधिवक्ताओं की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा। बैठक में अधिवक्ताओं ने न्यायालय से सम्बन्धित वादों के निस्तारण से समस्याओं से अवगत कराया गया बैठक में मोहम्मद खलील खां, मनोज कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार सोनी, देवेन्द्र कुमार,अखिलेश सिंह ओम प्रकाश श्रीवास्त व अखिलेश कुमार यादव,सुमित कुमार श्रीवास्तव,वीरेंद्र सिन्हा मार्कण्डेय मिश्रा अखि लेश तिवारी, राम चन्द्र जायसवाल के अलावा तहसील के तमाम अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know