तुलसीपुर,बलरामपुर- आज दिनांक 06.05.2026 की सुबह उपजिलाधिकारी तुलसीपुर, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ जितेंद्र कुमार एवं एआरटीओ बलरामपुर द्वारा थाना तुलसीपुर क्षेत्र अंतर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रक, डंपर, ट्राला आदि भारी वाहनों की गहन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान वाहनों के प्रपत्र, फिटनेस, ओवरलोडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि ओवरलोडिंग, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। सभी चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know