जलालपुर,अंबेडकर नगर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर मंडल जलालपुर की अहम संगठनात्मक बैठक नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी लक्ष्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया।
मुख्य अतिथि रमाशंकर सिंह ने नगर पदाधिकारियों और शक्तिकेंद्र संयोजकों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा, "कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों और सांगठनिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए एकजुटता और मेहनत से कार्य करना होगा।" उन्होंने सभी पदाधिकारियों से निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने और पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने किया। बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता,मीडिया प्रभारी विकास निषाद, अरुण मिश्र, सीतल सोनी, दीपचंद सोनी, बृजेश जायसवाल, रंजू बिंद, रविकांत जायसवाल, नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गुप्ता, दिलीप यादव, सोनू गौड़, गोपाल सोनकर, विनय मिश्र, मनीष सोनी, शिवम आर्या, दीपक गोयल, शिवनाथ त्रिपाठी, राधेश्याम शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know