उतरौला बलरामपुर- तहसील क्षेत्र में स्थित ग्राम पिपरी कोल्हुई के निवासियों ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की जय मां पाटेश्वरी वितरण गैस एजेन्सी के खिलाफ मंडल आयुक्त, देवी पाटन मण्डल गोण्डा से एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। कि पिंपरी कोल्हुई के निवासियों ने एजेंसी पर गैस की होम डिलीवरी न देने और फर्जी तरीके से डिलीवरी दिखाने और गैस सिलेंडर की काला बाजारी करने जैसे गम्भीर आरोप लगाए हैं।शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बता या है कि गैस बुकिंग के बाद भी उन्हें होम डिली वरी नहीं दी जा रही है। इसके बजाय, बुकिंग होने पर ओटीपी लेकर फर्जी तरीके से डिली वरी दिखा दी जाती है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि एजेन्सी के प्रबन्धक अपने कर्म चारियों के साथ मिल कर गैस सिलेंडरों की काला बाजारी करा रहे हैं, और उन्हें बाजार में दो-दो हजार रुपये में भी बेच रहे हैं।ग्रामीणों ने पहले भी कई बार क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक से फोन पर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्य वाही नहीं हुई। उनका आरोप है कि क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक की भी एजेन्सी के साथ मिली भगत है। जब ग्रामीणों ने सीधे प्रबन्धक से शिकायत की, तो उन्हें डरा-धमका कर भगा दिया गया। प्रबन्धक ने खुद को वकीलबताकर ग्रामीणों को धमका रहे हैं। ग्रामीणों ने न्याय हित में मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्रीय पूर्ति निरी क्षक के अलावा किसी अन्य उच्च अधिकारी से कराई जाए। उन्होंने हिंदुस्तान पेट्रोलियम जय मां पाटेश्वरी वित रण एजेन्सी के खिला फ उचित कानूनी कार्यवाही करने का अनुरोध भी किया है।
शिकायत करने वालों में महबूब पुत्र रज्जब  अली, सुनील कुमार तिवारी पुत्र राम अभि लाख, दिलीप कुमार पुत्र राज बहादुर, इरफा न पुत्र इसहाक,अरमा न पुत्र जमील, निजामु द्दीन पुत्र जलालुद्दीन, संजू पुत्र छोट्टन और मोहर्रम अली पुत्र शुक रू के अलावा ग्राम पिप री कोल्हुई के तमाम ग्रामीण भी शामिल रहे ।
            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने