महराजगंज में अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी


महराजगंज। रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेन्दा, जनपद महराजगंज द्वारा उपजिलाधिकारी फरेन्दा के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर मनमाने रवैये एवं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि उपजिलाधिकारी के कार्यों की न्यायिक जांच कराए जाने तथा उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर 11 मई 2026 से आंदोलन जारी है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा।
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और “अधिवक्ता एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। संगठन के अध्यक्ष एवं मंत्री ने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने