औरैया // गेहूं की फसल कटने के बाद भूसे की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है लेकिन इस बार तो भूसे को लेकर काफी मारामारी चल रही है गेहूं के भूसे का भाव इन दिनों 800 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है जो पिछले साल सीजन में महज 400 रुपये प्रति क्विंटल ही था। दोगुना भाव पशु पालकों के लिए भी परेशानी खड़ी कर रहा है जिले में बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल बोई जाती है इस बार गेहूं की फसल कटने पर एकाएक मौसम ने करवट ली थी आंधी, तूफान के साथ बारिश होने पर किसानों ने मौसम साफ होते ही थ्रेसर के बजाय हार्वेस्टर से ज्यादा कटाई करा ली थी ऐसे में बड़े पैमाने पर फसल अवशेष खेत में ही छूट गया था थ्रेसर की कटाई में पर्याप्त मात्रा में भूसे को किसान संरक्षित कर लेते थे लेकिन इस बार हार्वेस्टर की बजह से भूसे के उत्पादन में भारी कमी आई है ऐसे में भूसे के भाव में इस बार पिछली साल के मुकाबले दो गुना दाम हो गए हैं।

किसान से लेकर पशुपालक भूसे को लेकर सजग हैं किसानों ने भूसे की बिक्री करनी भी काफी हद तक रोक दी है भूसे का कारोबार करने वाले लोग बेमुश्किल ग्राहक तलाश पा रहे हैं पशुपालक भूसे को लेकर लगातार किसानों से संपर्क करने में जुटे हुए हैं भूसे का कारोबार करने वाले लोगों का कहना है कि छह माह बाद भूसे का भाव 1200 रुपये प्रति क्विंटल के पार जाने के आसार हैं।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने