बलरामपुर, ललिया- घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 03.05.2026 को थाना ललिया क्षेत्रान्तर्गत वादी थाना ललिया द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी अज्ञात द्वारा उनकी पुत्री को शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 87 बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में अभियुक्त नियाज आलम पुत्र रशीद खां निवासी नई बस्ती कस्बा ललिया थाना ललिया जनपद बलरामपुर का नाम प्रकाश में आया तथा विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व 3/5(3) उ0प्र0धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधि0 की बृद्धि की गई।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ललिया श्री सन्तोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में
थाना ललिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 मु0अ0सं0 53/26 धारा 87 बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 64(1) बीएनएस व 3/5(3) उ0प्र0धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिo थाना ललिया जनपद बलरामपुर  से संबन्धित अभियुक्त नियाज आलम पुत्र रशीद खां  निवासी  नई बस्ती कस्बा ललिया थाना ललिया जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। अपह्ता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माo न्यायालय रवाना किया जा रहा है तथा अपह्ता को महिला आरक्षी आरती मिश्रा को सुपुर्दगी में देकर अग्रिम विधिक कार्य़वाही हेतु वन स्टाप सेन्टर बलरामपुर रवाना किया गया।
अभियुक्त का विवरण:-
1. अभियुक्त नियाज आलम पुत्र रशीद खां  निवासी  नई बस्ती कस्बा ललिया थाना ललिया जनपद बलरामपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद पांडेय,   हेoकाo मंजूर आलम, महिला हेoकाo गीता वर्मा का विशेष योगदान रहा। 

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने