बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, विकास कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे एवं क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात  उमेश सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, गलत दिशा में वाहन चलाने एवं तीन सवारी बैठाने जैसे नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध चालान (समन) की कार्रवाई की गई।
कार्यवाही के दौरान कुल 21 वाहनों का ई-चालान करते हुए ₹34000 का समन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि यातायात नियमों के पालन हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने