उतरौला बलरामपुर - बुधवार को विकास खण्ड श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोल्हुई बिनौनी एवं विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत अमया देवरिया में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने चौपाल लगाकर ग्राम वासियों से सीधा संवाद किया। जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण,स्वच्छता और पेंशन के अला वा सभी जनकल्याण कारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखी और अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के द्वारा सख्त निर्देश दिए। *कोल्हुई बिनौनी में जिलाधिकारी के निर्देश पर* ग्राम कोल्हुई बिनौनी में स्थित पंचायत भवन में चौपाल के दौरान जिला धिकारी ने ग्रामीणों से एक-एक करयोजनाओं की पहुंच पूछी। उन्होंने बीएसए को निर्देशदिया कि गांव का कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे। सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन हर हाल में सुनिश्चित हो
स्वास्थ्य विभाग को सभी बच्चों और गर्भ वती महिलाओं का समय से टीकाकरण कराने, आंगन बाड़ी केन्द्रों से नियमित पोषा हार बंटवाने और सेवा ओं को और बेहतर बनाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने गांव में विशेष स्वच्छता अभि यान चलाने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने और नालियों की निय मित सफाई के निर्देश डीपीआरओ को दिए।
सामाजिक सुरक्षा पर जोर देते हुए जिलाधि कारी ने कहा कि विशेष अभियान चलाकर गांव के हर पात्र वृद्ध, निरा श्रित महिला और दिव्यांग को पेंशन योज ना से जोड़ा जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजना से वंचित न रहे। इस दौरान जिला धिकारी ने पीएम आवा स योजना के लाभार्थि यों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए। *वहीं पर अम या देवरिया में भूमि विवाद पर सख्ती* इसके बाद जिलाधिका री ने विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत अमया देवरिया पहुंचकर यहां के ग्रामी णों ने भूमि विवाद से जुड़ी समस्याएं प्रमुख ता से उठाईं। इस पर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को निर्देश दिया कि सभी भूमि विवादों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर जाकर गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध निस्तार ण कराएं। उन्होंने सभी अधिकारियों से जन समस्याओं के समाधान में सम्बेदन शीलता और तत्परता बरतने को कहा। *दोनों पंचायतों में लगेंगे विशेष कैम्प*
जिलाधिकारी ने दोनों ग्राम पंचायतों में जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को शत- प्रतिशत संतृप्त करने के लिए विशेष कैम्प लगाने के निर्देश भी दिए। कैम्प में पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास के अलावा सभी योजनाओं के छूटे हुए पात्रों को भी जोड़ा जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी के अलावा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know