उत्तर प्रदेश /गोण्डा जनपद के 
कौड़ियां बाजार, पैड़ी बरा सम्मय माता मंदिर क्षेत्र मे चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सप्तम दिवस शनिवार को अत्यंत भव्य रहा।
सप्तम दिवस की कथा मे लोग रोते हुए बेहद भावुक दिखाई दिए। राम वन गमन प्रसंग के मार्मिक वर्णन से लोग विहवल दिखे।
सिंहासन उनके समक्ष था, परन्तु प्रभु श्रीराम ने पिता के वचन को निभाने के लिए राजगद्दी को छोड़कर 14 वर्ष के वनवास को चुना ।
वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण के त्याग को भक्ति के शाश्वत आदर्श को प्रकट करता है 
जिसे सुनकर सभी श्रोता भक्ति मे डूब गए  
कर्तव्य अधिकार से महान है,
और प्रेम ही सच्चा राज्य है।
कौड़ियां बाजार, की इस कथा मे बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, श्याम मनोहर तिवारी, मेहनवन विधायक विनय कुमार द्विवेदी,
गोण्डा सपा नेता सूरज सिँह, विनोद कुमार शुक्ला, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, पप्पू दुबे, सहित दर्जनों गणमान्य नेता प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी हजारों की संख्या मे स्थानीय भक्त उपस्थित रहे।

श्री भगवान शुक्ल ने बताया रविवार की कथा मे गोरखपुर के सांसद और फ़िल्म अभिनेता रवि किशन सहित कई जाने माने लोग कथा श्रवण के लिए आएंगे।







उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
उत्तर प्रदेश 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने