बलरामपुर-राइजिंग एंजल सोसाइटी एवं रेडियो सिटी गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के उन हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश एवं जनपद का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर बलरामपुर की खेल सचिव एवं राष्ट्रीय स्तर की हॉकी अंपायर रश्मि सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रश्मि सिंह ने अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं खेल के प्रति समर्पण से बलरामपुर जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. पूनम टंडन जी कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. (श्रीमती) सत्या पांडे जी पूर्व महापौर गोरखपुर ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करता है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष से अधिक आयु में भी खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन समाज के लिए प्रेरणादायी है। सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know