औरैया // बिधूना की उपमंडी समिति में खाद्य विभाग द्वारा संचालित दो क्रय केंद्रों पर अब तक लगभग 2000 क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सका है शनिवार को पड़ताल के दौरान गेहूं खरीद का कार्य लगभग ठप सा नजर आया केंद्र प्रभारियों के अनुसार मंडी में मिल रहे बेहतर दाम और भुगतान की त्वरित व्यवस्था के कारण किसान सरकारी केंद्रों के बजाय मंडियों में उपज बेचने को प्राथमिकता दे रहे हैं खाद्य विभाग के प्रथम केंद्र पर अब तक लगभग एक हजार 1047.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है केंद्र प्रभारी रामनारायण ने बताया कि सरकारी समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल है, लेकिन मंडी और सरकारी रेट में मामूली अंतर होने के चलते किसान मंडी का रुख कर रहे हैं किसानों को बराबर सरकारी केंद्र पर गेहूं बेचने को जागरूक किया जा रहा दूसरे केंद्र के प्रभारी बलिराज ने बताया कि अब तक 19 किसानों से 919 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है, जो भी किसान गेहूं लेकर आ रहा है, उसकी खरीद की जा रही है उन्होंने बताया कि किसान पंजीकरण कराकर सीधे केंद्रों पर गेहूं बेच सकते हैं और शासन की ओर से प्रक्रिया को सरल किया गया है वहीं, सराय प्रथम स्थित पीसीएफ के बी-पैक्स केंद्र पर शनिवार को केंद्र प्रभारी लोकपति त्रिपाठी के अवकाश पर होने के कारण ताला लटका मिला फोन पर संपर्क करने पर प्रभारी ने बताया कि अवकाश के चलते केंद्र बंद रहा।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know