बलरामपुर-पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, *मिशन शक्ति 5.0* के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवाद संबंधी पत्रावलियों पर बैठक आयोजित की गई।
परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत मामलों में सक्रिय मध्यस्थता से पति-पत्नी एवं परिजनों के मध्य आपसी सुलह एवं समझौता कराकर 05 पारिवारिक विवाद का हुआ सफल निस्तारण किया गया। दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद समाप्त करते हुए यह सहमति व्यक्त की कि अब वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेमपूर्वक एक साथ जीवन यापन करेंगे। परामर्शदाताओं द्वारा दोनों पक्षों को यह सलाह दी गई कि वे अपने बड़ों का सम्मान करें एवं जीवन की नई शुरुआत परस्पर समझ और सहयोग से करें।
    पारिवारिक विवाद निस्तारण में परामर्शदाता देवतादीन दूबे, अरुण कुमार यादव, तनवीर जहां, वंदना मिश्रा व थाना प्रभारी पूनम यादव, महिला आरक्षी ज्योती, पूजा, गुलअफ्शां बानो व हेमा भारतीय का विशेष योगदान रहा।
निस्तारित पत्रावलियाँ -
1. साफिया खातून  बनाम अफताब निवासी थाना कोo देहात बलरामपुर
2. अब्दुल्ला कलाम बनाम अकरम जहां निवासी थाना पचपेडवा बलरामपुर
3. सबीना खातून बनाम सोनू उर्फ बरकतुल्ला थाना कोo देहात बलरामपुर
4. जैसर बानो बनाम मोo पहीम आदि थाना कोo देहात बलरामपुर
5. शबाना खातून बनाम जमील अहमद आदि थाना कोo देहात बलरामपुर। 

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने