बलरामपुर- आज अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व नायब तहसीलदार सदर संतोष राम यादव की उपस्थिति में जनगणना के संबंध में स्वगणना कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार कक्ष में किया गया।
कार्यशाला के दौरान सुदीप सिंह, सहायक अध्यापक/फील्ड ट्रेनर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को स्वगणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण से स्वगणना की प्रक्रिया का अभ्यास भी कराया गया।
कार्यशाला में जनगणना के महत्व, ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी को जागरूक किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know