उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संघ में शिवम पाण्डेय को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
लखनऊ, 13 मई 2026।
उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संघ (UPASO) की केंद्रीय कैबिनेट एवं राष्ट्रीय कृषि छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भास्कर दुबे की संस्तुति पर संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसी क्रम में महाराजगंज जनपद के युवा छात्र नेता श्री शिवम पाण्डेय को उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
शिवम पाण्डेय इससे पूर्व संगठन में जिला अध्यक्ष महाराजगंज एवं पूर्वांचल क्षेत्र के प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, छात्र हितों के लिए संघर्ष एवं कृषि छात्रों के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति के बाद शिवम पाण्डेय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेश के कृषि छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे तथा छात्र हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know