बलरामपुर- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बलरामपुर में कुछ छात्राओं के अचानक बीमार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर की मेडिकल टीम तत्काल विद्यालय पहुंची और बीमार छात्राओं को जिला मेमोरियल चिकित्सालय बलरामपुर में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में भर्ती सभी छात्राओं की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनका उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।
इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विद्यालय परिसर में मौजूद अन्य छात्राओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, ताकि किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या की समय रहते पहचान कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know