बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जनपद में  सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। 
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु द्वारा जनपद के समस्त पेट्रोल एवं डीजल पंप संचालकों/प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने पेट्रोल पंपों पर “नो हेलमेट, नो फ्यूल” संबंधी फ्लेक्सी बैनर अनिवार्य रूप से लगाना सुनिश्चित करें तथा केवल हेलमेट पहनकर आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को ही पेट्रोल उपलब्ध कराएं।
जिला प्रशासन द्वारा यह कदम सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों से निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने