उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत पेडरिया के पेड़रिया डीह में स्थित भूत भावन भोले नाथ के प्रतिष्ठा में जय श्री राम हर हर महादेव के नारों के साथ में क्षेत्र के दर्ज नों वाहनों के साथ पूरे क्षेत्र वासियों के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें माताएं, बच्चे,तथा क्षेत्र वासियों के द्वारा श्रृंगार जोत में स्थित राप्ती नदी घाट पर जल भरने के लिए पहुंचे। जल भरने के बाद सभी श्रद्धालु डीजे के धुनों पर नृत्य करते हुए पुनः अपने गांव मन्दिर पर पहुंचे। शोभा यात्रा के आयोजककर्ता राम यादव, हरिश चन्द्र यादव, मातबर वर्मा, तिवारी यादव, विक्रम यादव ने बताया कि आज यात्रा समापन के बाद मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से प्रारम्भ होगा, तथा आज से ही विशाल भंडारा का आयोजन भी किया जायेगा है जो अनवरत 1/6/26 तक चलता रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि समू चे क्षेत्र वासियों के द्वारा अपार सहयोग प्रदान किया गया है।सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि भोले नाथ मन्दिर पर पहुंच कर प्रसाद ग्रहण करें और स्वयं को धन्य बनाएं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know